कुवैत से लौटा प्रवासी का शव, 18 दिन बाद घर पहुंची लाश, मासूम बेटियों का टूटा सहारा :

महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गौनारिया राजा टोला पोखरहवा में प्रवासी मजदूर रामभजन यादव का शव 18 दिन बाद कुवैत से उनके पैतृक घर पहुंचा। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरा गांव गमगीन हो उठा।

करीब पांच माह पहले रामभजन तीसरी बार रोज़ी-रोटी की तलाश में कुवैत गए थे, जहां वे खेती-बाड़ी का काम कर रहे थे। उनकी पत्नी शकुंतला यादव ने बताया कि आखिरी बार 28 अगस्त की सुबह उनसे फोन पर बात हुई थी, उसी शाम उन्होंने सिरदर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उनका संपर्क टूट गया, 30 अगस्त को साथी मजदूरों से सूचना मिली कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

लंबी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद आखिरकार 17 सितंबर को उनका शव गांव पहुंचा, शव देखते ही परिजन बेसुध होकर रो पड़े, वहीं ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

मृतक रामभजन की तीन नन्हीं बेटियां – रागिनी (10), महिमा (7) और अंशिका (2) – पिता के निधन से गहरे सदमे में हैं। रोते हुए रागिनी ने कहा, “पापा ने जल्दी लौटकर ढेर सारे खिलौने लाने का वादा किया था।”

गांव के लोगों ने बताया कि परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, अब रामभजन के जाने के बाद पत्नी और मासूम बच्चियों के सामने जीवन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।



  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: