खनन माफियाओं के बुलंद हौसले, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, बृजमनगंज में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:

बृजमनगंज, महराजगंज | महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध मृदा खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। क्षेत्र में दिन-रात जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई का कोई डर नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि क्षेत्र में लगातार चल रही जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाज से रात में लोगों का सोना तक मुश्किल हो गया है। दिनभर खेती-किसानी करने के बाद भी ग्रामीणों को रात में चैन नहीं मिल पा रहा।

लोगों का कहना है कि सड़कों पर उड़ती मिट्टी और भारी वाहनों के लगातार आवागमन से आम लोगों का निकलना तक दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अवैध खनन के चलते ग्रामीण सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। कई जगहों पर सड़क पर इतनी मिट्टी जमा हो जाती है कि बाइक सवारों का निकलना भी जोखिम भरा साबित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन करने वाले जेसीबी मालिकों की क्षेत्र में माफियागिरी चल रही है और पुलिस की कथित मिलीभगत से यह कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।

लोगों का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंचती तो है, लेकिन कार्रवाई किए बिना वापस लौट जाती है। यही वजह है कि खनन माफियाओं के हौसले सातवें आसमान पर हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि सरकार जहां अवैध खनन पर सख्ती के दावे करती है, वहीं जमीनी स्तर पर जिम्मेदार विभागों की उदासीनता सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पर्यावरण दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है। इस मामले में जब उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र में न तो अवैध खनन होने दिया जाएगा और न ही जेसीबी मशीनें चलने दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि मामले से थाना अध्यक्ष बृजमनगंज को अवगत करा दिया गया है और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन का यह आश्वासन धरातल पर उतरता है या फिर अवैध खनन का यह खेल इसी तरह बेखौफ जारी रहता है।

  • Related Posts

    दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को राहत, कोर्ट ने सजा निरस्त की:
    • May 29, 2026

    रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। रामपुर एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले…

    Continue reading
    गेमिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 28% GST नियम को दी मंजूरी:
    • May 27, 2026

    ऑनलाइन और फैंटसी गेमिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गेमिंग कंपनियों को राहत देने से इनकार करते हुए स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों द्वारा दांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को राहत, कोर्ट ने सजा निरस्त की:
    खनन माफियाओं के बुलंद हौसले, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, बृजमनगंज में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:
    NEET री-एग्जाम को सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, एयरफोर्स से भेजे जा सकते हैं पेपर:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल:
    सिद्धार्थ नगर में संस्कार भारती की नई टीम का गठन, कई पदाधिकारियों ने ली शपथ: