दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को राहत, कोर्ट ने सजा निरस्त की:

रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। रामपुर एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला को सुनाई गई सात साल की सजा रद्द कर दी है।

रामपुर कोर्ट ने 5 दिसंबर, 2025 को अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा सुनाई थी और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इस फैसले के खिलाफ अब्दुल्ला ने सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की थी, जिस पर 25 मई को बहस पूरी हो चुकी थी।

शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने अब्दुल्ला की अपील मंजूर कर ली और पूर्व में सुनाई गई सजा को निरस्त कर दिया। हालांकि, वे फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे, क्योंकि उनके खिलाफ कई मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। अब्दुल्ला अपने पिता आजम खान के साथ दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद हैं।

दो पासपोर्ट लेने का था आरोप: सजा निरस्त होने के बाद अब्दुल्ला आजम के वकील नासिर सुल्तान ने बताया कि यह मामला साल 2019 का है। आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने अलग-अलग समय पर दो पासपोर्ट बनवाए और उन पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथि व बर्थ सर्टिफिकेट लगाए गए, जिनका कई जगह इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रायल कोर्ट ने 5 दिसंबर 2025 को इस मामले में 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में क्रिमिनल अपील दाखिल की गई थी, जिसे अब कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। निचली अदालत का फैसला बदलते हुए अब्दुल्ला आजम को इस मामले में बरी कर दिया गया है।

  • Related Posts

    महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, NH-24 पर बाइक सवार युवक की मौत:
    • June 9, 2026

    कोल्हुई, महराजगंज | महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी चौकी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा NH-24…

    Continue reading
    यूपी में एनकाउंटर और गिरफ्तारी का दौर, अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें:
    • June 8, 2026

    उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ का अभियान लगातार जारी है। अयोध्या से लेकर झांसी, लखनऊ, हापुड़ और चंदौली तक पुलिस ने मुठभेड़ों और छापेमारी के जरिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: