झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत, सिद्धार्थनगर में दो दिन के मासूम ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया एक्सपायर दवा पिलाने का आरोप :

सिद्धार्थनगर जनपद में चिकित्सा लापरवाही का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार शाम को कोड़रा ग्रांट ग्राम पंचायत के सेखोनिया चौराहे पर एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई।

थाना चिल्हिया क्षेत्र के बुकनिहा खालसा गांव निवासी रामबहादुर के नवजात बेटे को हल्का बुखार था। परिजनों ने पास ही के एक झोलाछाप डॉक्टर को घर पर बुलाया। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना किसी जांच-पड़ताल के बच्चे को एक्सपायर और गलत दवा पिला दी।

दवा पिलाने के कुछ ही मिनटों में नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी और परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। इस दर्दनाक घटना के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों ने इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को प्रार्थना पत्र देकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कठोरता से रोक लगाई जानी चाहिए, जिससे किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत दवा देने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा: