बहदुरी बाजार में आधुनिक शिक्षा की शुरुआत, विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन :

फरेन्दा के विधायक माननीय वीरेंद्र चौधरी ने बहदुरी बाजार स्थित सैय्यद अहमद खान इंटरमीडिएट कॉलेज में स्मार्ट क्लास का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि स्मार्ट क्लास की स्थापना से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी और इंग्लिश मीडियम में बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी। बड़ी एलईडी स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से पढ़ाई करने से छात्रों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, पिछले वर्ष टॉप करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पानी (RO) सिस्टम एक माह के अंदर लगाने का भी निर्देश दिया।

विधायक ने इसी दौरान गोपालपुर के टोला लक्ष्मीनगर में बन रही RCC सड़क का निरीक्षण किया। सड़क का अवलोकन करते समय लोगों ने विधायक की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य ओबैदुल्लाह खान, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विजय सिंह एडवोकेट, श्याम बहदुर, विजय प्रताप सिंह, प्रभात कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार पाण्डेय, इक़बाल अहमद, शाकिर हुसैन, तेजप्रताप, घनश्याम, इंसाफ अली, समसुज्जोहा, कुंज विहारी निषाद, समाज सेवी सेठ, दुर्गेश निषाद, महेश शर्मा, राजकुमार यादव, रामकेवल निषाद, शम्स तबरेज, संतोष जायसवाल, राजन शुक्ला, जीतेन्दर राय, अशरफ, इस्तियाक, विजय बहादुर और अशफाक अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: