मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस: निचलौल में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, पीएसी तैनात

मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस: निचलौल में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, पीएसी तैनात

निचलौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में शनिवार को नौवीं मोहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया, मुस्लिम समुदाय के सभी आयु वर्ग के लोग रंग-बिरंगे व सजी-धजी ताजियों के साथ इस जुलूस में श्रद्धा के साथ शामिल हुए।

श्रद्धालुओं ने सिर पर ताजिया उठाकर “या हुसैन” और “या अली” की सदाएं बुलंद कीं, मिश्रौलिया गांव का ताजिया जुलूस मस्जिद मोहल्ले से होकर बैठवलिया गांव के ताजियादारों से मिलने के बाद वापस लौटा, इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक लाठी खेल का आकर्षक प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान खींचा।

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। संवेदनशील क्षेत्रों में दो प्लाटून पीएसी सहित पुलिस बल तैनात किया गया, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, जुलूस की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, इस अवसर पर बहुआर चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    One thought on “मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस: निचलौल में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, पीएसी तैनात

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोटन में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस:
    लखनऊ में CM योगी की तिरंगा यात्रा, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं:
    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: