महुलानी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, चेयरमैन राकेश जायसवाल की मौजूदगी में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन:

बृजमनगंज, महराजगंज | बृजमनगंज विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा महुलानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनकर लोगों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता का आयोजन रंजीत चौहान और रमेश चौहान की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रामफेर प्रजापति सहित युवकों के दल से पवन चौहान, अरुण चौहान, अतुल, आदित्य, नीरज चौहान, अशोक, द्रविड़ और अमन समेत सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कृष्ण भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया।

आयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत रखने और युवाओं में एकता, साहस एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव के कई युवा दलों ने हिस्सा लिया। युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

ऊंचाई पर टंगी मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं ने मानव पिरामिड बनाया। इस दौरान कप्तान अजय चौहान के नेतृत्व वाली टीम ने अद्भुत साहस और बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए पहले ही प्रयास में मटकी फोड़ दी।जैसे ही मटकी फूटी, वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों के साथ पूरी टीम का स्वागत किया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “मटकी फोड़ सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में एकता और संस्कार दोनों आते हैं।

उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भावी बीडीसी प्रत्याशी कुसुम प्रजापति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश शर्मा, रमेश चौहान, नगर पंचायत सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, झीनक चौधरी, राजन चौरसिया, शिव प्रसाद चौरसिया, दीपक कुमार और सागर कन्नौजिया मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विजेता टीम को माला पहनाकर सम्मानित किया और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

  • Related Posts

    शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा दुर्गा मंदिर का किया निरीक्षण:
    • October 8, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आगामी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा स्थित प्रसिद्ध दुर्गा…

    Continue reading
    बृजमनगंज में रक्षाबंधन उत्सव, नगर अध्यक्ष ने बहनों से बंधवाई राखी, लिया आशीर्वाद:
    • August 28, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *