ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महराजगंज में तिरंगा यात्रा

महराजगंज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में यह यात्रा आयोजित की गई, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यात्रा की अगुवाई की।तिरंगा यात्रा ब्लॉक गेट से सक्सेना चौक दुर्गा मंदिर तक निकाली गई। महराजगंज की सड़कों पर देशभक्ति गीतों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड, स्कूली बच्चे, युवा, भाजपा नेता और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कायराना हरकत के बाद प्रधानमंत्री ने देश को बदला लेने का विश्वास दिलाया था, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, उन्होंने कहा कि सैनिकों के मनोबल को और ऊंचा करने के उद्देश्य से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

  • Related Posts

    युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी सरकार दे रही है फ्री-इंटरेस्ट लोन:
    • February 13, 2026

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ को लागू किया है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को…

    Continue reading
    त्रिलोकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा:
    • February 11, 2026

    सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर अपहरण कांड का सफल अनावरण कर नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष…

    Continue reading

    You Missed

    युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी सरकार दे रही है फ्री-इंटरेस्ट लोन:
    पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित नर्स की मौत:
    फिल्म के नाम पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर’ पंडित’ के टाइटल पर जताई आपत्ति:
    कानपुर लैंबोर्गिनी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिवम मिश्रा गिरफ्तार:
    राजपाल यादव जेल केस, भाई के बयान से नया मोड़, लोन नहीं बल्कि निवेश का दावा: