राष्ट्रपति मुर्मू का गोरखपुर दौरा:

राष्ट्रपति मुर्मू का गोरखपुर दौरा: आयुष विश्वविद्यालय में लोकार्पण समारोह, तैयारियां जोरों पर :

गोरखपुर: महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण समारोह 1 जुलाई को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा, इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर के पास तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी के लिए भटहट स्थित पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अलग हेलीपैड तैयार किया जा रहा है, सभी हेलीपैडों का निर्माण कार्य 150 से अधिक कारीगरों और श्रमिकों द्वारा तीव्र गति से किया जा रहा है और तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुकेश झा और अवर अभियंता दीपक सिंह ने हेलीपैड स्थलों का निरीक्षण किया है, लेखपाल लव कुमार सिंह के अनुसार, हेलीपैड के लिए चुनी गई भूमि एक स्थानीय व्यवसायी की है, जिन्होंने इसके उपयोग की सहमति दे दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू फोरलेन मार्ग से होते हुए विश्वविद्यालय के पूर्वी गेट से परिसर में प्रवेश करेंगी, कार्यक्रम के दौरान वे तीन रुद्राक्ष के पौधे रोपेंगी और मंच से लोकार्पण पट्टिका का अनावरण करेंगी।

इस भव्य आयोजन के लिए भटहट-बांसस्थान फोरलेन का निर्माण कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है, डिवाइडर पर बिजली की लाइटें लगाने के लिए खंभों की स्थापना की जा रही है, जिससे मार्ग को सुंदर और सुरक्षित बनाया जा सके।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: