महराजगंज की नहर में दिखे तीन घड़ियाल, दहशत में ग्रामीण

महराजगंज की नहर में दिखे तीन घड़ियाल, दहशत में ग्रामीण – वन विभाग की कार्रवाई का इंतज़ार :

महराजगंज (परतावल) नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 1, अम्बेडकर नगर बभनौली के पास स्थित बड़ी नहर में तीन घड़ियालों की मौजूदगी से इलाके में हड़कंप मच गया है, स्थानीय निवासियों कन्हैया, सत्यम और अभिमान के अनुसार, ये घड़ियाल बीते कुछ दिनों से लगातार नहर में देखे जा रहे हैं।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घड़ियालों को देखने के लिए नहर किनारे पहुंचने लगे हैं, बच्चों और बुजुर्गों में जहां इन्हें लेकर कौतूहल है, वहीं खेतों में काम करने वाले किसान और नहर से पानी लेने आने वाले लोग डर के साए में हैं।

हैरानी की बात यह है कि अब तक वन विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है, न ही मौके पर कोई टीम पहुंची है और न ही घड़ियालों को पकड़ने या हटाने का कोई प्रयास किया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है,उनका कहना है कि समय रहते उचित कदम न उठाने पर कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

  • Related Posts

    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    • May 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता…

    Continue reading
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    • May 12, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | स्थानीय लोगों में उस समय आक्रोश फैल गया जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय न्यू पीएचसी फुलमनहा लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा मिला। अस्पताल में प्रभारी राजकीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतीक यादव के निधन से शोक में डूबा यादव परिवार, आवास पहुंचा पार्थिव शरीर:
    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई अपनाने का आग्रह:
    पीएम मोदी की अपील से ज्वेलरी शेयरों में भारी बिकवाली, रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: