आजाद नगर में रेलवे ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर तीसरी लाइन के लिए रेलवे लगातार अपनी जमीन से अवैध कब्जे हटा रहा है, इसी कड़ी में साउथ मलाका के आजाद नगर मोहल्ले से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन से कई अवैध निर्माण हटाए, बुलडोजर की मदद से दोपहर में हुई कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।बताया जा रहा है कि यहां रेलवे ट्रैक किनारे वर्षों से लोग अवैध निर्माण कर रहे थे, इन सभी को रेलवे की ओर अवैध कब्जा हटाने के लिए पूर्व में कहा जाता रहा, इस बीच रेलवे द्वारा वहां नोटिस दिए जाने की कार्रवाई की गई, तमाम घरों में नोटिस चस्पा भी किए गए, कहा गया कि लोग खुद ही अपने अवैध निर्माण हटा लें, इस बीच जब लोगों ने अपने अवैध निर्माण नहीं हटाए तो बृहस्पतिवार की सुबह ही रेलवे की टीम जेसीबी के साथ आजाद नगर पहुंच गई, वहां रेलवे की टीम पहुंचते ही हड़कंप मच गया।इस बीच लोगों को समय दिया गया कि वह अपने सामान आदि हटा लें, इसके बाद लोगों ने अपने सामान हटाने शुरू कर दिए और कुछ घंटे की इंतजार के बाद दोपहर दो बजे बाद रेलवे की टीम ने वहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी,‌ घंटे भर से ही कम समय में वहां अवैध निर्माण गिरा दिए गए, इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व में यहां नोटिस दी गई थी, कहा कि रेलवे की जमीन पर जहां भी अवैध कब्जे हैं उसे हटाया जाएगा

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: