किसानों के लिए वरदान बनी बारिश, महराजगंज में झमाझम बारिश से राहत, धान की रोपाई पकड़ेगी रफ्तार :

महराजगंज। रविवार को झमाझम बारिश ने जिलेवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी और दोपहर होते-होते तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मूसलधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश के चलते जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने मौसम को और सुहावना बना दिया। लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।

किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। खेतों में पानी भरते ही किसान धान की रोपाई समेत खरीफ फसलों की तैयारियों में जुट गए। जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह वर्षा खरीफ फसलों, विशेषकर धान की रोपाई के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि अब रोपाई कार्य में तेजी आएगी।

तराई क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं-कहीं चटक धूप ने परेशान कर रखा है। हालांकि रविवार की झमाझम बारिश ने जिले के बड़े हिस्से में राहत पहुंचाई है। महराजगंज नगर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई, जिससे जनजीवन सामान्य हुआ।

शाम होते-होते मौसम में ठंडक घुल गई और लोग सैर-सपाटे पर निकल पड़े, बच्चों ने भी बारिश में भीगकर खूब मस्ती की।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: