राजा भैया की बेटी राघवी का बड़ा खुलासा, पिता और यूपी सरकार पर गंभीर आरोप :

लखनऊ/कुंडा:
उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है, कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने पहली बार अपने पिता और यूपी सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।

राघवी ने सीधा सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करते हुए आरोप लगाया कि उनकी मां भानवी सिंह के खिलाफ सरकार के संरक्षण में फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

भावुक अंदाज़ में उन्होंने कहा:
> “हमलोगों के हाथ-पैर मत काटिए, एक ही बार में मुझे, मेरी मां और बहन को मरवा दीजिए।”

क्या कहा राघवी ने?
* अजय सिंह राणा नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज किया गया नया क्रिमिनल कंप्लेन पूरी तरह झूठा है, इसमें उनकी मां को फैजाबाद बुलाने का आरोप है, जबकि वे कभी वहां गई ही नहीं।

* हजरतगंज थाने में भी फर्जी FIR और केस दर्ज हैं, लेकिन DCP इसे “ऊपर का मामला” बताकर टाल रहे हैं, उनके पास इन घटनाओं की वॉइस रिकॉर्डिंग मौजूद है, राघवी ने दावा किया कि उनकी मां ने राजा भैया के पास विदेशी हथियारों का जखीरा होने के सबूत भी दिए थे, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

बड़ी चेतावनी :
राघवी ने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस और प्रशासन उनकी मां को जानबूझकर परेशान कर रहा है, उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उनकी मां की हत्या कराई जा सकती है या उनके खिलाफ किसी और खतरनाक साज़िश को अंजाम दिया जा सकता है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल :
राघवी कुमारी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उनके आरोपों ने न केवल राजा भैया परिवार में दरार को उजागर किया है, बल्कि यूपी की राजनीति और सत्ता गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है।

  • Related Posts

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    • September 8, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेहड़ा में पंचायत भवन और आरओ प्लांट में चोरी व तोड़फोड़ की लगातार घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए…

    Continue reading
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा: