लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल:

लखनऊ: लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, महंगाई और भयावह बेरोजगारी के खिलाफ आज समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों और युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लेते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की।

वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम जनता, किसानों, छात्रों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। डीजल महंगा होने से खेती और परिवहन की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

आदित्य पाण्डेय ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार को छात्रों और युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

शिवा जी यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता, किसानों और छात्रों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। समाजवादी छात्र सभा हमेशा जनता की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

रोहित यादव ने कहा कि देश का युवा रोजगार और बेहतर भविष्य की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार युवाओं के मूल मुद्दों से ध्यान भटका रही है। युवाओं के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।समाजवादी छात्र सभा ने मांग की कि सरकार तुरंत पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करे, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए तथा छात्रों और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।

कार्यक्रम का आयोजन शिवा जी यादव ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वेश यादव, विकास यादव, रोहित यादव (इकाई उपाध्यक्ष), आदित्य पाण्डेय, अक्षय प्रधान, शिव पूजन पाण्डेय, अमन सिंह, रिशु जायसवाल, अंचल कुमार, रघुराज सिंह, राघव त्रिपाठी, सुयश पांडेय, सम्राट सिंह, अजीतेंद्र आजाद, अनुराग चौधरी, सूर्यांश आर्यन, अक्षत पाण्डेय, नीतीश यादव, अखिलेश यादव, रवि नन्दन यादव, जतिन यादव, उत्तम यादव, सुजीत यादव, अमित यादव, आलोक विभु, विश्वजीत सिंह, आर्यन गुप्ता, कृष्ण यादव, प्रशांत यादव, अभिषेक मिश्रा, बलराम यादव, रंगीला चौरसिया, अंकित चौधरी, आदित्य पाण्डेय, अनमोल सिंह सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विश्व साइकिल दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय की पहल, हरित भविष्य के लिए निकली जागरूकता रैली:
    • June 4, 2026

    विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने नीवा फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया।…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति से मिलने पर रोक:
    • May 26, 2026

    लखनऊ विश्वविद्यालय में आज महामहिम राज्यपाल के ड्रेस कोड संबंधी तुगलकी फरमान के विरोध में छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से लाल बिल्डिंग से गेट नंबर-1 तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: