सिद्धार्थनगर – मौसम और बिजली संकट से जनजीवन प्रभावित, स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित :

सिद्धार्थनगर – मौसम और बिजली संकट से जनजीवन प्रभावित, स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित :

सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र में बदले मौसम और लगातार बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, गुरुवार की बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

बेलवा लगुनही गांव के निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि बारिश से मिली थोड़ी राहत अब चिलचिलाती धूप में बदल चुकी है, लगातार बिजली न रहने के कारण पंखे और अन्य उपकरण बंद पड़े हैं, गृहिणी सुनीता देवी ने कहा कि इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं और बच्चे गर्मी से बेहाल हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा की डॉक्टर शाहिदा खातून ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। डॉक्टर शाहनवाज ने जानकारी दी कि बिजली संकट के चलते अस्पताल की नियमित सेवाएं बाधित हो रही हैं, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चिकित्सकों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और भरपूर पानी पीने की सलाह दी है, वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है ताकि जनस्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर पड़ रहा प्रभाव कम किया जा सके।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: