CUET परीक्षा में देरी से छात्रों में नाराजगी, राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था तबाह:

देश के कई परीक्षा केंद्रों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET-UG) 2026 की परीक्षा में देरी को लेकर अभ्यर्थियों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली।

परीक्षा शुरू होने में हुई देरी के बाद कई केंद्रों पर हंगामे की स्थिति बन गई।इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बाद में तकनीकी गड़बड़ी को देरी का कारण बताया। एजेंसी के अनुसार तकनीकी समस्या के चलते परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी, हालांकि बाद में परीक्षा का आयोजन कराया गया।

घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “NEET, CBSE, SSC और आज CUET चार एग्जाम, एक करोड़ बच्चे, एक भी ईमानदारी से नहीं हुआ। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दावे विश्वगुरु के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते।

मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है। उन्होंने आगे लिखा, जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं, वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।

  • Related Posts

    महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, NH-24 पर बाइक सवार युवक की मौत:
    • June 9, 2026

    कोल्हुई, महराजगंज | महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी चौकी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा NH-24…

    Continue reading
    यूपी में एनकाउंटर और गिरफ्तारी का दौर, अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें:
    • June 8, 2026

    उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ का अभियान लगातार जारी है। अयोध्या से लेकर झांसी, लखनऊ, हापुड़ और चंदौली तक पुलिस ने मुठभेड़ों और छापेमारी के जरिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: