भारत में अवैध घुसपैठ करती थाईलैंड महिला गिरफ्तार, दो भारतीय दलाल भी पकड़े गए :

महराजगंज जनपद की भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल की है। नेपाल से अवैध रास्ते के जरिए भारत में घुसपैठ करते समय थाईलैंड की एक महिला को दो भारतीय दलालों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सीमा पर पकड़ी गई महिला की पहचान 42 वर्षीय मिस सुपरोन के रूप में हुई है, जो थाईलैंड की नागरिक है। पूछताछ में सामने आया कि वह नेपाल से इन दोनों दलालों की मदद से पगडंडियों के जरिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रही थी।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि विदेशी महिला की योजना दिल्ली जाने की थी। फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।

थाईलैंड महिला सुपरोन और दोनों भारतीय दलालों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14 व भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    महिला आरक्षण विधेयक पर विवाद, पंकज चौधरी बोले—विपक्ष ने रोका ऐतिहासिक कदम:
    • April 20, 2026

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सर्वसमावेशी लोकतंत्र…

    Continue reading
    महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना, संबोधन को बताया ‘कोरा’:
    • April 20, 2026

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के देश के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा, महिला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी खरीद केंद्रों पर अब आसान होगी गेहूं बिक्री, रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं:
    महिला आरक्षण विधेयक पर विवाद, पंकज चौधरी बोले—विपक्ष ने रोका ऐतिहासिक कदम:
    महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना, संबोधन को बताया ‘कोरा’:
    महराजगंज ऑनर किलिंग: प्रेमी संग देख बहन को भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला:
    हाईवे पर अब लापरवाही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए कड़े निर्देश: