2027 वनडे वर्ल्ड कप पर कोच का खुलासा, विराट कोहली को बताया पूरी तरह तैयार:

नई दिल्ली | खेल डेस्क
बीते बुधवार, 24 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में यादगार वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, घरेलू क्रिकेट में लंबे समय बाद लौटे विराट ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी से दिल्ली की जीत सुनिश्चित की।

इस बीच यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या विराट कोहली 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? इस पर विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने सस्पेंस खत्म करते हुए बड़ा बयान दिया है। राजकुमार शर्मा के अनुसार विराट इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोच ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में लंबे अंतराल के बावजूद विराट ने जिस तरह का खेल दिखाया है, वह उनकी फिटनेस और तैयारी को दर्शाता है, उन्होंने यह भी कहा कि विराट भारतीय टीम में इस समय निरंतर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं और वे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

राजकुमार शर्मा का मानना है कि विराट कोहली का अनुभव, फॉर्म और निरंतरता उन्हें आगामी विश्व कप के लिए मजबूत दावेदार बनाती है।

  • Related Posts

    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान:
    • June 10, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। रोहित…

    Continue reading
    ICC Test Rankings: शुभमन गिल बने भारत के सबसे ऊंची रैंक वाले बल्लेबाज:
    • June 10, 2026

    आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज छिन गया है। उनकी जगह इंग्लैंड के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: