महाराजगंज के सिसवा को तहसील बनाने की उठी जोरदार मांग, व्यापार मंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन :

सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग अब तेज हो गई है, इसी कड़ी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार शाम सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल को ज्ञापन सौंपकर पहल की।

व्यापारियों ने कहा कि सिसवा बाजार की व्यवसायिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। यहां के कई व्यापारी मजबूरी में अन्य जगहों पर पलायन कर रहे हैं, जबकि छोटे व्यापारी ग्राम सभाओं में दुकान लगाकर किसी तरह रोजी-रोटी चला रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि सिसवा पहले नगर पंचायत था और अब नगर पालिका बन चुका है, इसके बावजूद व्यापारिक माहौल सुधर नहीं पाया, उनका मानना है कि यदि सिसवा को तहसील का दर्जा मिल जाए तो यहां के व्यापार में नई जान आ सकती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष शिब्बू खान, महामंत्री अश्वनी रौनियार, मकसूद अंसारी, संदीप मल्ल, रजाउल अंसारी, दीपक जायसवाल, धीरज जायसवाल, मनीष रौनियार, प्रमोद गुप्ता, मंत्री इरफान, संतराज विश्वकर्मा और भोलू समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: