अज्ञात व्यक्तियों ने महिला के प्लॉट की बाउंड्री तोड़ी, पीड़िता ने FIR की मांग की :

अज्ञात व्यक्तियों ने महिला के प्लॉट की बाउंड्री तोड़ी, पीड़िता ने FIR की मांग की :

झाँसी ; छतरपुर (मध्यप्रदेश) निवासी महिला प्रशंसा सिंह ने झाँसी जिले के बड़ागांव ब्लॉक स्थित अपने आवासीय प्लॉट की बाउंड्री को अज्ञात लोगों द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़े जाने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस घटना से उसे मानसिक पीड़ा और लाखों की आर्थिक क्षति हुई है, लेकिन अब तक न तो आरोपियों की पहचान हो सकी है और न ही थाने से कोई ठोस जानकारी मिली है।

अज्ञात व्यक्तियों ने बाउंड्री तोड़ी

पीड़िता प्रशंसा सिंह, पत्नी श्री अवधेश प्रताप सिंह, वार्ड नंबर 39, फौलादी कलम मार्ग, चेतगिरी कॉलोनी, छतरपुर की निवासी हैं। उन्होंने 29 दिसंबर 2023 को झाँसी जिले के मौजा र्काछाबाबर, खाता संख्या 00223, अराजी नंबर 295, ब्लॉक बड़ागांव में 1250 वर्गफुट का आवासीय प्लॉट क्रय किया था। उक्त भूमि की सुरक्षा के लिए उन्होंने लगभग तीन लाख रुपये खर्च कर बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाया था।

17 जुलाई 2025 को जब वह अपने निवास स्थान छतरपुर में थीं, उसी दौरान प्लॉट के पास रहने वाले एक पड़ोसी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनकी प्लॉट की बाउंड्री को जेसीबी मशीन से तोड़ा जा रहा है। जब उन्होंने पड़ोसी से पूछा कि यह कार्य कौन कर रहा है, तो कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

अगले दिन जब पीड़िता स्वयं घटनास्थल पर पहुँचीं, तो देखा कि पूरी बाउंड्री ध्वस्त कर दी गई है। इस घटना से न सिर्फ उन्हें गंभीर मानसिक आघात पहुँचा, बल्कि भारी आर्थिक नुकसान भी हुआ है। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने स्थानीय थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और अब तक FIR भी दर्ज नहीं की गई है।

प्रशंसा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: