अब एक साल तक फ्री में करें आधार अपडेटः सरकार ने डेडलाइन बढ़ाकर 14 जून 2026 की: फ्री में नाम-पता बदलने के आसान स्टेप्स

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को 1 साल के लिए बढ़ा दिया है, अब आप अपने आधार को 14 जून 2026 तक फ्री में अपडेट कर सकेंगे और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा, इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा, पहले यह डेडलाइन 14 जून 2025 थी।UIDAI ने शनिवार को X पर पोस्ट कर कहा कि लाखों आधार नंबर धारकों को फायदा पहुंचाने के लिए फ्री में ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने की सर्विस को 14 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है, यह फ्री सर्विस सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर अवेलेबल है।

पांचवी बार बढ़ाई डेडलाइन UIDAI ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन पांचवी बार बढ़ाई है, इससे पहले इसे 6 महीने और तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था, जबकि इस बार डेडलाइन को एक साल के लिए बढ़ाया गया है, पहले यह समय सीमा 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 दिसंबर 2024 किया गया और फिर 14 जून 2025 किया गया था।

UIDAI का कहना है कि फ्री में आधार अपडेट करने की ये पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है, सरकार और UIDAI की वेबसाइट्स के अनुसार, फ्री में आधार कार्ड में केवल डेमोग्राफिक डिटेल्स (Demographic Details) ही ऑनलाइन अपडेट की जा सकती हैं।

ये डिटेल्स घर बैठे फ्री में अपडेट कर सकते हैं :-
नाम (Name)

पता (Address)

जन्मतिथि (Date of Birth)

लिंग (Gender)

ऑफिशियल वेबसाइट पर खुद कर सकते हैं अपडेट आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं, इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है।

UIDAI के पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी बायोमेट्रिक से जुड़ी जानकारी यानी फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को अपडेट नहीं कर सकते हैं, इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा।

आप खुद से आधार अपडेट नहीं कर सकते हैं तो पास के आधार सेंटर जाकर भी ये काम करवा सकते हैं, लेकिन यहां हर डिटेल्स (डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा) अपडेट करने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।

मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट होगा ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है, नहीं तो आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा, मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा, इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएंगी।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?