Pune Bridge Collapse : हादसे में अब तक चार की मौत, मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा

Pune Indrayani River Bridge Collapse : महाराष्ट्र के पुणे में रविवार दोपहर इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया, इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 18 लोग घायल बताएं जा रहे हैं, करीब 38 लोगों को बचाव कर्मियों ने बचा लिया है।

250 लोग बचाव अभियान में जुटे- जिला कलेक्टर
पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा, ‘अभी हमने 4 शव बरामद किए हैं, बचाव अभियान में 250 लोग काम कर रहे हैं, उनका रिस्पांस टाइम काफी अच्छा था, जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा लोगों को तुरंत बचाया जा सका, हम तब तक ऑपरेशन जारी रखेंगे जब तक हम पूरे इलाके को कवर नहीं कर लेते।

बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी- गिरीश महाजन :-
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, ‘बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, मलबे के नीचे शव होने की संभावना है, NDRF और SDRF सभी मलबा हटाने के लिए काम कर रहे हैं, यह पुल किसानों की आवाजाही के लिए था लेकिन 250-300 पर्यटक इस पर खड़े थे और अत्यधिक भार के कारण पुल ढह गया।

पुल हादसे में मरने वालों का बढ़ा आंकड़ा :-
पुणे में रविवार दोपहर हुए पुल हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है, बचावकार्य के दौरान बचावकर्मियों को दो और शव मिले हैं, वहीं 18 लोग घायल हुए हैं, जबकि बचाव कर्मियों ने 35 से अधिक लोगों को बचाया है।

CRPF और NDRF की टीम बचाव में जुटी :-
पुणे में पुल ढहने से हुए हादसे पर सीआरपीएफ के डीआईजी वैभव निंबालकर ने कहा, घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने बिना किसी आदेश का इंतजार किए तालेगांव की सीआरपीएफ की टीमें भेजीं, ND4F की टीमें भी भेजी गईं, हमारा काम मुख्य रूप से प्रशासन की मदद करना है और भीड़ को संभालने समेत हर तरह की मदद करना है, NDRF की दो टीमें बचाव अभियान पर काम कर रही हैं।

  • Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य
    • July 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ‘वन महोत्सव 2026’ के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य