वाराणसी में राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले सीएम योगी: कांवड़ियों को ‘उपद्रवी’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, आस्था का अपमान न करें :

वाराणसी में राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले सीएम योगी: कांवड़ियों को ‘उपद्रवी’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, आस्था का अपमान न करें :

वाराणसी में बिरसा मुंडा पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा और उससे जुड़े श्रद्धालुओं पर की जा रही आलोचनाओं को लेकर कड़ा संदेश दिया।

सीएम योगी ने कहा, “कांवड़ यात्रा एक व्यापक सामाजिक-धार्मिक आंदोलन है, जिसमें समाज के श्रमिक वर्ग से लेकर उच्च वर्ग तक के लोग भक्ति भाव से जुड़ते हैं, इसमें कोई जाति, वर्ग या क्षेत्र का भेदभाव नहीं होता, हर-हर बम-बम के जयघोष के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते हैं।”

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांवड़ियों की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें ‘उपद्रवी’ या यहां तक कि ‘आतंकवादी’ कहकर अपमानित किया जा रहा है, यह मानसिकता न केवल भारत की सांस्कृतिक विरासत, बल्कि आस्था के प्रति भी अपमानजनक है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस तरह की सोच भारतीय परंपरा और सनातन संस्कृति के मूल्यों के विपरीत है और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: