विराट कोहली और ट्रैविस हेड की तकरार बनी सोशल मीडिया का चर्चा विषय:

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाया और सीधे आगे बढ़ गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव मैच के दौरान ही शुरू हो गया था। 256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते समय RCB की पारी के शुरुआती ओवरों में विराट और हेड के बीच तीखी बातचीत देखने को मिली। शिवांग कुमार के ओवर में जब रन तेजी से बन रहे थे, तब विराट ने हेड की ओर इशारा करते हुए उन्हें गेंदबाजी के लिए बुलाने जैसा इशारा किया। साथ ही उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर का भी इशारा बनाया, मानो हेड को चिढ़ा रहे हों।

हेड ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, लेकिन तब तक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका था। SRH की पारी के दौरान भी विराट काफी आक्रामक नजर आए थे। जब रासिक डार सलाम ने ट्रैविस हेड को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया, तब विराट ने मैदान पर जोरदार जश्न मनाया था। हालांकि, इस हाई-स्कोरिंग मैच में विराट का बल्ला ज्यादा नहीं चला।

साकिब हुसैन ने उन्हें सिर्फ 15 रन पर आउट कर दिया। विराट बड़े शॉट की कोशिश में गेंद को सही टाइम नहीं कर सके और कैच थमा बैठे, बाद में ट्रैविस हेड ने गेंदबाजी करते हुए रजत पाटीदार का विकेट भी हासिल किया।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *