हफ्तों से बिजली बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश: जिम्मेदारों की उपेक्षा से भीषण गर्मी और अंधेरे में जीने को मजबूर

हफ्तों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश : जिम्मेदारों के उपेक्षित रवैए से तपिश, भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को लोग मजबूर –

बृजमनगंज, महराजगंज।
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र के मटिहनवां गांव के बड़िहारी टोले मे रात के अंधेरे में भारी जनाक्रोश देखने को मिला जहां पर ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में लगे ट्रांसफार्मर से आधे गांव को बिजली मिल रही है और बाकी लोगों को काफी दिनों से बिजली की सप्लाई नही मिल पा रही है, जिसे ठीक करवाने को लेकर हम गांव के कई उपभोक्ता बृजमनगंज पावरहाउस पर महीने से चक्कर काट रहे हैं।

बिजली खराबी से परेशान ग्रामीण

लाइनमैन से लेकर जेई तक काफी बार शिकायत कर चुके हैं किन्तु अभी तक कोई सुनवाई नही हुई, हम लोग काफी आहत है और हमारे घरों में अंधेरा रहता है और भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं संबंधित विभाग से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है,
इस प्रकार देखा जा सकता है कि लोग काफी आक्रोश में है और जिम्मेदार पल्ला झाड़ कर सरकार की मंशा पर पानी फेर रहें हैं, लाइनमैन भी निष्क्रिय है।

इस पूरे मामले को लेकर जब स्थानीय विद्युत जेई से मोबाइल पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका फोन नही उठा।

अब देखना होगा कि कब तक अमुक गांव की बिजली आपूर्ति बहाल होगी और जिम्मेदार कब इस मामले को संज्ञान में लेकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा, शोहरतगढ़ में 102 जोड़ों का विवाह संपन्न:
    • November 17, 2026

    सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 102 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

    Continue reading
    यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 7.38 करोड़ पुरुष और 6.20 करोड़ महिला मतदाता शामिल:
    • November 17, 2026

    उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने एसएसआर के तहत नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक, प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ से बढ़कर अब 13,58,68,905…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *