गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है: अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- ‘विरासत नहीं, हिरासत का गलियारा बनाना पड़ेगा

गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है: अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- ‘विरासत नहीं, हिरासत का गलियारा बनाना पड़ेगा’ :

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए गोरखपुर में बन रहे गलियारा प्रोजेक्ट को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “गोरखपुर के लोग जानते हैं कि वहां गोरखधंधा चल रहा है, अगर सच्चाई सामने आ जाए तो विरासत के नाम पर नहीं, हिरासत के लिए गलियारा बनाना पड़ेगा।”

मुआवज़े में मनमानी का आरोप :
अखिलेश ने आरोप लगाया कि गलियारा निर्माण के लिए सरकार स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से जबरन सहमति ले रही है, उन्होंने कहा, “गलियारे में मुआवजा सहमति से नहीं, बल्कि बाजार मूल्य के अनुसार मिलना चाहिए, लेकिन सरकार दबाव डालकर डर और धमकी के जरिये सहमति पत्र दिलवा रही है, हमारी मांग है कि लोगों को उनकी संपत्ति का सही मुआवजा दिया जाए।”

833 मकानों पर संकट :
गौरतलब है कि गोरखपुर में 3.5 किलोमीटर लंबे इस गलियारे के निर्माण के लिए PWD के अनुसार 833 घरों को तोड़ा जाना है, इस परियोजना के खिलाफ समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 25 जून को गोरखपुर पहुंचा था, इस दौरान सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की गाड़ी पर अंडे फेंके गए।

“बुलडोजर से विरोध की आवाज दबाई जा रही” :अखिलेश ने कहा कि सरकार ने सपा नेता माता प्रसाद पांडेय को रोकने के लिए बुलडोजर तक का इस्तेमाल किया, उन्होंने आरोप लगाया कि “जहां भी भाजपा को ज़मीन दिखाई देती है, वह कब्जे में लग जाती है, प्रशासन और शासन उनका साथ दे रहे हैं, यह सिर्फ गोरखपुर की नहीं, पूरे प्रदेश की कहानी है।””झांसी और गोरखपुर की मेट्रो कहाँ गई…?” अखिलेश यादव ने सीएम योगी की पिछली घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, “मुख्यमंत्री ने झांसी और गोरखपुर में मेट्रो चलाने की बात की थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद यह वादा अधूरा है, न झांसी में मेट्रो आई, न गोरखपुर में।”

तस्वीर 25 जून की है, जब सपा का डेलीगेशन गोरखपुर पहुंचा था। इस दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: