फरेंदा में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप:

महराजगंज के फरेंदा स्थित स्टार हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई, घटना से आक्रोशित परिजनों ने फरेंदा-लेहड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर भारी-भरकम पैसे वसूले, लेकिन समय पर सही इलाज नहीं दिया गया। उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही महिला की जान गई, गुस्साए लोगों ने यह भी कहा कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों की जिंदगी को पैसों से तौलता है।

सूचना पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और कहा कि अगर लापरवाही साबित हुई तो अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इस घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, लोगों ने निजी अस्पतालों की मनमानी पर सवाल उठाए और स्वास्थ्य विभाग से ऐसे अस्पतालों पर सख्त निगरानी की मांग की।

  • Related Posts

    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    • July 12, 2026

    मुंबई: रविवार देर रात मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। सूचना मिलते ही कोलाबा पुलिस,…

    Continue reading
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    • July 11, 2026

    महराजगंज: धानी बाजार | महराजगंज जनपद के धानी बाजार क्षेत्र से विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही और निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: