बढ़ रहा महिलाओं का वाहन चालक लाइसेंसः 3 साल में 1552 महिलाओं ने बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस कुल संख्या 4191 पहुंची

महराजगंज में महिलाएं यातायात के क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं, जिले में अब तक 4,191 महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस धारक बन चुकी हैं, परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 449, 2024 में 468 और 2025 में अब तक 635 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया है।

महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आगे आ रही जिले में कुल 4.40 लाख पुरुष लाइसेंस धारक हैं, हालांकि महिलाओं की संख्या कम है, लेकिन पिछले तीन वर्षों में इसमें लगातार वृद्धि देखी जा रही है, प्रभारी एआरटीओ सुरेश कुमार के अनुसार, बढ़ती जागरुकता के कारण महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आगे आ रही हैं।

महिलाएं अब स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने, कार्यालय जाने और बाजार से खरीदारी जैसे कार्यों के लिए खुद वाहन चला रही हैं, यह बदलाव दर्शाता है कि महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, पहले जहां उन्हें आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं वाहन चला रही हैं।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?