महराजगंज के बृजमनगंज में चमका युवा जोश, सांसद ग्रामीण खेल स्पर्धा 2025 का हुआ शुभारंभ :

महराजगंज। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बृजमनगंज ब्लॉक में आयोजित सांसद ग्रामीण खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ आज एम.जी. इंटर कॉलेज, बृजमनगंज के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया।

इस स्पर्धा में ग्रामीण क्षेत्र के जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया, उन्होंने उपस्थित युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि—
“खेल हमारे जीवन में अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का प्रतीक हैं। यही गुण सफलता की कुंजी हैं।”

पुरस्कार प्रदान किया, और उन्होंने आगे कहा कि इन युवा प्रतिभाओं का जोश और खेल के प्रति समर्पण हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री हरिश्चंद्र सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



  • Related Posts

    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    • May 6, 2026

    महराजगंज जनपद में आज नवागत जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रियता देखने को मिली।…

    Continue reading
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    • May 5, 2026

    महाराजगंज में मंगलवार को श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    IPL 2026 विवाद, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भागीदारी को बताया ‘बाल श्रम’, राजस्थान रॉयल्स पर FIR की लटकी तलवार:
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में: