भारत में कोई ‘अहिंदू’ नहीं, सभी एक ही पूर्वजों के वंशज – मोहन भागवत:

बेंगलुरु, 8 नवंबर 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि “भारत में कोई अहिंदू नहीं है, क्योंकि सभी एक ही पूर्वजों के वंशज हैं और देश की मूल संस्कृति हिंदू है।” भागवत ने यह टिप्पणी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम ‘संघ की 100 वर्ष की यात्राः नए क्षितिज’ विषयक व्याख्यान के दौरान दी।

अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि हिंदू शब्द किसी संकीर्ण धर्म का प्रतीक नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान का परिचायक है, भारत में रहने वाले सभी लोग, चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय के हों, एक ही पूर्वजों की संताने हैं, उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य किसी पर वर्चस्व कायम करना नहीं बल्कि समाज को संगठित कर भारत को आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है।

भागवत ने यह भी स्पष्ट किया कि “हिंदू” का अर्थ केवल धार्मिक पहचान नहीं है, बल्कि यह भारत की जीवनशैली और सभ्यता का प्रतीक है।

कार्यक्रम का उद्देश्य :
यह व्याख्यान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया था, कार्यक्रम का विषय था — “संघ की 100 वर्ष की यात्राः नए क्षितिज”, जिसमें संघ की ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    खाड़ी में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध, जयशंकर ने अमेरिका को सुनाई खरी-खरी:
    • June 13, 2026

    खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। खाड़ी हमलों की इस घटना में तीन भारतीय नाविकों की मौत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: