सोनौली NH-24 पर दर्दनाक हादसा, टूरिस्ट बस से कुचलकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत:

महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 24 पर कुन्सेरवां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास साइकिल सवार इब्राहिम अंसारी (45) को नेपाल के लुंबिनी से श्रावस्ती जा रही एक टूरिस्ट बस ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि इब्राहिम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस का पीछा कर उसे छपवा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे के साथ चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

सूचना मिलते ही नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, सोनौली थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा और नौतनवा पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया, बाद में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि बस में कुल 48 यात्री सवार थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

News Reported by: Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: