बृजमनगंज, महराजगंज | महराजगंज के थाना बृजमनगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 01 सितंबर 2026 को दोपहर 1:35 बजे कलवारगढ़ हनुमान मंदिर तिराहा से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कैस मुहम्मद पुत्र हद्दीस निवासी ग्राम कलवारगढ़, पोस्ट शाहाबाद, थाना बृजमनगंज ने थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी पुत्री आसमा के साथ पवन पुत्र अवधराज द्वारा छेड़खानी किए जाने की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 199/2026 धारा 75, 352, 351(3) बीएनएस के तहत पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2) बीएनएस तथा धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन, उम्र 20 वर्ष, पुत्र अवधराज, निवासी ग्राम कलवारगढ़, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को कलवारगढ़ हनुमान मंदिर तिराहा से 01 सितंबर 2026 को दोपहर 1:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 199/2026, धारा 64(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
नि0 श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 बृजेश कुमार, का0 राहुल तिवारी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सुश्री दीपशिखा वर्मा (PPS) के पर्यवेक्षण में थाना बृजमनगंज पुलिस टीम द्वारा की गई।




