आजमगढ़ में मनरेगा कार्यों पर उठे सवाल, ग्राम प्रधान और जेई पर मिलीभगत का आरोप:

आजमगढ़ | तहसील मार्टीनगंज के विकासखंड फूलपुर अंतर्गत ग्राम महुआरा कला निवासी इन्द्रजीत कुमार पुत्र सतई राम ने ग्राम पंचायत गदाईपुर में मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता को लेकर जांच कराए जाने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी इन्द्रजीत कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी सुनीता भारती ग्राम पंचायत गदाईपुर में मनरेगा मेट के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि वर्ष 2023 से अब तक ग्राम प्रधान द्वारा उन्हें कोई भी कार्य नहीं दिया जा रहा है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दूसरी मनरेगा मेट कुसुम पत्नी हौसिला प्रसाद की आईडी लेकर उस पर अपना मोबाइल नंबर सक्रिय कर ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं मनरेगा के कार्य कराए जा रहे हैं।

सुनीता भारती द्वारा कार्य की मांग किए जाने पर उन्हें बताया जाता है कि फिलहाल कोई कार्य नहीं हो रहा है। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि जब मनरेगा मेट द्वारा इस संबंध में शिकायत की जाती है तो उन्हें पद से हटाने की धमकी दी जाती है। आवेदन में जेई शत्रुधन पर भी कथित मिलीभगत का आरोप लगाते हुए फर्जी मस्टर रोल जारी कर फर्जी भुगतान कराने की बात कही गई है।

शिकायत में ग्राम महुआरा कला में शहीद्वारा से लेकर नहर तक इंटरलॉकिंग कार्य का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि उक्त इंटरलॉकिंग कार्य कराए बिना ही उसका फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया गया। प्रार्थी ने संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: