गंदगी से भरी नदी को देखकर शख्स ने कर दिया कुछ ऐसा, जिसे देखकर हर कोई रह गया हैरान! एमपी के अजयगढ़ से बिट्टू तबाही नाम के शख्स ने एक ऐसी पहल की जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
दरअसल, इलाके की नदी काफी गंदी और कचरे से भरी हुई थी। जिसे देखकर बिट्टू तबाही ने खुद नदी की सफाई करने का जिम्मा उठाया और उसमें जमा कचरा बाहर निकालना शुरू कर दिया।
सफाई पूरी होने के बाद नजारा ऐसा बदला कि लोग देखकर हैरान रह गए। इसके बाद बिट्टू ने सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो अब काफी वायरल हो गई हैं। बिट्टू तबाही की इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।






