प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील – मोटापा छोड़ो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशभर में ‘मोटापा भारत छोड़ो’ अभियान की शुरुआत हो गई है, इस अभियान का मकसद लोगों को मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों से बचाना है, पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में लोगों से कहा था कि वे अपने खाने में तेल की खपत 10% तक कम करें और अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाएं, इसके बाद FSSAI ने सभी राज्यों को तेल और चीनी कम करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

FSSAI ने कहा है कि सभी राज्य मिलकर जागरूकता अभियान चलाएं, जिससे लोग संतुलित आहार लें और कम वसा वाले खाने की ओर बढ़ें, स्कूलों में भी बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, स्कूलों में ‘शुगर बोर्ड’ लगाने की योजना पर चर्चा हुई है ताकि बच्चों को बताया जा सके कि ज्यादा चीनी खाना कितना नुकसानदायक हो सकता है, देहरादून और हरिद्वार में भी असर दिखने लगा है, कई मिठाई दुकानों और होटलों ने चीनी कम करने की शुरुआत कर दी है, होटल कारोबारी मानते हैं कि यह एक अच्छा कदम है, बस लोगों को स्वाद की जगह अब सेहत को तवज्जो देनी होगी, लोगों की सोच भी बदल रही है, दिल्ली की छात्रा विभूति ने बताया कि उनके परिवार ने अब किचन में तेल की मात्रा कम कर दी है, उनके पिता डायबिटिक हैं और अब पूरे परिवार ने खाने की आदतों को सुधार लिया है। बड़े होटल ब्रांड भी जुड़ रहे हैं, नोवोटेल जैसे बड़े होटल समूहों ने अपने किचन में तेल की खपत घटा दी है, उन्होंने बेकिंग, एयर फ्राइंग जैसी तकनीकें अपनाकर हेल्दी कुकिंग शुरू कर दी है, अब इन होटलों में खाना ऑर्डर करने से पहले ग्राहक खाने में मौजूद कैलोरी की जानकारी भी देख सकते हैं, इससे लोगों को सही फैसला लेने में मदद मिलती है, ये अभियान अब पूरे देश में फैल रहा है, प्रधानमंत्री की अपील अब जन आंदोलन बनती जा रही है।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज़रूरत पड़ी तो CM को भी रोकेंगे, BJP विधायक का बयान वायरल:
    Responsible Nations Index 2026- भारत ने चीन, रूस और अमेरिका को छोड़ा पीछे:
    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क: