व्यापारियों ने किया UPI के खिलाफ ऐलान, 2 अक्टूबर को देशभर में ‘नो UPI डे’:

UPI चार्ज के खिलाफ देशभर में व्यापारियों का विरोध तेज होता जा रहा है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) और कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) जैसे प्रमुख व्यापारी संगठनों ने गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाने का ऐलान किया है। इस दिन व्यापारी UPI से भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे, ऐसे में ग्राहकों को सामान खरीदने के लिए कैश या कार्ड से भुगतान करना होगा।

सरकार के इस फैसले को लेकर व्यापारियों में नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 23 सितंबर को मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई शहरों में करीब 125 व्यापारिक संगठनों ने ‘नो UPI डे’ मनाया।

व्यापारिक संगठनों के मुताबिक, इससे राज्यभर में करीब 25 फीसदी कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स (MACCIA) और पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 महिलाएं गिरफ्तार:
    • September 23, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) तथा क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा (PPS) के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अवैध शराब के निष्कर्षण…

    Continue reading
    SIR पर संजय सिंह का बड़ा आरोप, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग:
    • September 23, 2026

    ECI: आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और जेल भेजने की मांग की है। उनका आरोप है कि SIR (Special Intensive…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    व्यापारियों ने किया UPI के खिलाफ ऐलान, 2 अक्टूबर को देशभर में ‘नो UPI डे’:
    बृजमनगंज में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 महिलाएं गिरफ्तार:
    BJP में संगठनात्मक बदलाव, महामंत्रियों को मिली राज्यों की अहम जिम्मेदारी:
    SIR पर संजय सिंह का बड़ा आरोप, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग:
    मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पर बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’, बजरंग बहादुर सिंह बोले- कोई पात्र वंचित न रहे: