बृजमनगंज, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) तथा क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा (PPS) के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अवैध शराब के निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को क्षेत्र में देखभाल और अवैध शराब के निष्कर्षण के संबंध में पुलिस टीम मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर अदरीना/शिवपुर धोबीटोला में कुछ लोगों द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है। सूचना के आधार पर थाना बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शारदा पटेल पत्नी रामभोल, बिन्दु पटेल पत्नी राजकुमार पटेल और सरिता उर्फ रीना पटेल पत्नी मुनीब पटेल के घर से अवैध कच्ची शराब बनाने की सामग्री और पहले से तैयार शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद सामग्री को वीडियो ग्राफी के साथ कब्जे में लिया और तीनों अभियुक्ताओं को महिला पुलिसकर्मियों की मदद से मौके पर हिरासत में लिया।
उपनिरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 230/2026, धारा 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ताएं:
शारदा पटेल पत्नी रामभोल, उम्र 45 वर्ष
बिन्दु पटेल पत्नी राजकुमार पटेल, उम्र 47 वर्ष
सरिता उर्फ रीना पटेल पत्नी मुनीब पटेल, उम्र 25 वर्ष
तीनों निवासी शिवपुर धोबीटोला, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों अशिक्षित हैं।
बरामदगी:
2-2 लीटर की 6 बोतल, कुल 12 लीटर शराब, 4 एल्युमिनियम के पतीले, 2 चोंगा, 50-50 लीटर के 3 जरीकैन, 5 किलो गुड़, 2 किलो नौसादर।
गिरफ्तारी:
दिनांक: 23 सितंबर 2026, समय: दोपहर 3:30 बजे
स्थान: ग्राम शिवपुर धोबीटोला, अभियुक्ताओं के घर से
पुलिस टीम: थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, व0उ0नि0 तारकेश्वर वर्मा, उ0नि0 मृत्युंजय, उ0नि0 दीपक यादव, म0उ0नि0 प्रिया वर्मा, हे0का0 अखिल सिंह, हे0का0 कुलदीप यादव, का0 रुबिल यादव, म0का0 अस्मिता पाण्डेय और म0का0 खुशबू शामिल रहीं।
आबकारी टीम: हे0का0 राजकुमार और का0 दिग्विजयनाथ द्विवेदी कार्रवाई में शामिल रहे।




