चुनाव आयोग में मतभेद और SIR को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। आज पूरे देश में कांग्रेस चुनाव आयोग तक मार्च निकालेगी। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके ने भी CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस्तीफा नहीं होता है तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी।
इस पूरे मामले पर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस हार से बौखलाई हुई है और उसे राजनीतिक समझ नहीं है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ में होने वाला एक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
हालांकि, चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा है कि कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला 21 सितंबर को ही लिया गया था।




