यूपी में बारिश का कहर! लखनऊ में टूटा 19 साल का रिकॉर्ड, 12वीं तक स्कूल बंद:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज बारिश और हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है, जबकि कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बारिश के चलते लखनऊ में 19 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 सितंबर के रिकॉर्ड में यह दूसरी बार है, जब दिन का तापमान इतना नीचे गया है। तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा। इससे पहले 2007 में 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर लखनऊ में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं, वाराणसी में भी 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का सिलसिला रविवार शाम से थमने का अनुमान है। हालांकि, शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी के चलते प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।

  • Related Posts

    फरेंदा में 2027 का सियासी मुकाबला! वीरेंद्र चौधरी बनाम बजरंग बहादुर सिंह, क्या फिर आमने-सामने होंगे दोनों?
    • October 16, 2026

    महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इस सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी और भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह…

    Continue reading
    CEC ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे निशिकांत दुबे, बोले- उन्हें ‘बाबा ज्ञानेश्वरानंद’ कहना चाहिए:
    • October 16, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष के लगातार आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *