भक्तों को अच्छे दिनों में, दुर्जनों को अंतिम समय में याद आते हैं राम, अखिलेश यादव पर योगी आदित्यनाथ का तंज:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा को लेकर उन पर निशाना साधा है। गोरखपुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान सीएम योगी ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी को दंगा, कर्फ्यू, गुंडागर्दी और माफियागीरी का पर्याय बताया।

उन्होंने राम के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि भक्त हर समय राम का स्मरण करते हैं, जबकि दुर्जनों को अपने अंतिम समय में राम नाम याद आता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों ने कभी रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, ‘जय श्रीराम’ बोलने वालों पर लाठी-डंडे चलवाए और हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया, उन्हें भी आज राम नाम याद आने लगा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों ने अयोध्या धाम का अपमान किया और वहां के लोगों को सुविधाओं से वंचित रखने का काम किया। अखिलेश यादव का नाम लिए बिना सीएम योगी ने आगे कहा कि सच्चा रामभक्त हर परिस्थिति में राम का स्मरण करता है। वह सोते-जागते और उठते-बैठते हर समय प्रभु श्रीराम को याद करता है और उसे उनका संरक्षण प्राप्त होता है।

वहीं, दुर्जनों को अंतिम समय में राम नाम याद आता है। अपने बयान में उन्होंने मारीच का उदाहरण देते हुए कहा कि मारीच की तरह रूप बदलकर आने वालों को पहचानने और समझने की जरूरत है।

News by: Prafulla Shukla (Journalist)

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर: चिल्हिया पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा:
    • November 20, 2026

    सिद्धार्थनगर, 19 नवंबर 2026। चिल्हिया थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद…

    Continue reading
    अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आया किशोर, इलाज के दौरान मौत:
    • November 19, 2026

    अखिलेश यादव के रोड शो में हादसा: गोरखपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता ओंकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *