सिद्धार्थनगर: चिल्हिया पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा:

सिद्धार्थनगर, 19 नवंबर 2026। चिल्हिया थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिल्हिया पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 नवंबर 2026 को वारंट वाद संख्या 25971/2021 से संबंधित अभियुक्त महेन्द्र पुत्र माधव प्रसाद चौधरी (उम्र करीब 38 वर्ष), निवासी ग्राम डोहरिया खुर्द, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:–

महेन्द्र पुत्र माधव प्रसाद चौधरी- निवासी: ग्राम डोहरिया खुर्द, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर- उम्र: करीब 38 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद

2. कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव3. कांस्टेबल मनीष यादव

News by: Vishnu Jaiswal (Journalist)

  • Related Posts

    भक्तों को अच्छे दिनों में, दुर्जनों को अंतिम समय में याद आते हैं राम, अखिलेश यादव पर योगी आदित्यनाथ का तंज:
    • November 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा को लेकर उन…

    Continue reading
    अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आया किशोर, इलाज के दौरान मौत:
    • November 19, 2026

    अखिलेश यादव के रोड शो में हादसा: गोरखपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता ओंकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *