ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- अपने लोगों को संभाल नहीं पा रहे, सत्ता के सपने देखना छोड़िए:

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। बाराबंकी और जौनपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव को घेरा और उन पर अपने नेताओं के मामलों में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लोफर और आपराधिक छवि वाले लोगों के दम पर सत्ता में आने के सपने देखने के बजाय उन्हें जमीनी हकीकत समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूसरे लोगों की बात छोड़िए, यहां तो यादव ही यादव की हत्या कर रहा है। राजभर ने यह भी कहा कि यदि आज स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जीवित होते तो ऐसी घटनाएं नहीं होने देते।

बाराबंकी की घटना का जिक्र करते हुए राजभर ने सपा विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि विधायक किसानों की जमीन हड़पने पर आमादा थे और इस मामले में बाधा बन रहे हाईकोर्ट और बाराबंकी के अधिवक्ता राम मनोहर यादव के बेटे अभिनव यादव की कथित तौर पर हत्या करवा दी गई।

राजभर ने सवाल उठाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अखिलेश यादव चुप क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी वजह यह है कि आरोपी विधायक उनकी अपनी पार्टी और यादव समाज से हैं। राजभर ने कहा कि जिस होनहार युवा की जान गई, वह भी यादव समाज का ही बेटा अभिनव यादव था।

इसके साथ ही ओम प्रकाश राजभर ने जौनपुर की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने सपा विधायक लकी यादव पर विशाल यादव की हत्या के आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। राजभर ने दावा किया कि उस मामले में अखिलेश यादव भी अपने विधायक को संरक्षण देते रहे। सपा नेताओं पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि उनके लोग कथित तौर पर पैसे और सत्ता के लिए निर्दयी रवैया अपनाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे अपने ही समाज के अधिवक्ता के होनहार बेटे की जान ले सकते हैं, तो गैर-यादव पिछड़े समाज और दलितों के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अखिलेश यादव के राजनीतिक भविष्य पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि जब वह कहते हैं कि अखिलेश यादव 2027 तो छोड़िए, अगली पीढ़ियों तक सत्ता में नहीं आएंगे, तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनका कथित भेदभावपूर्ण रवैया है।

उन्होंने आगे कहा कि क्या अखिलेश यादव को लगता है कि जनता इन घटनाओं को नहीं देख रही है? जनता सब कुछ देखती और समझती है। राजभर के मुताबिक, जनता ऐसे व्यक्ति को अपना नेता नहीं बनाना चाहती, जो अपनी पार्टी के नेताओं और विधायकों को भी संभालने में सक्षम न हो।

अपने बयान के अंत में ओम प्रकाश राजभर ने कहा, जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव।

News by: Prafulla Shukla (Journalist)

  • Related Posts

    महंगाई से जनता परेशान, दिवाली से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने खरीदीं 4 Fortuner Legender! करीब 2 करोड़ की गाड़ियों की चर्चा:
    • November 6, 2026

    बलरामपुर: एक तरफ आम आदमी महंगाई के बीच अपने घर का बजट संभालने में परेशान है, तो दूसरी तरफ बलरामपुर की आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप…

    Continue reading
    दीपावली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी जानिए क्या कहा:
    • November 6, 2026

    दिल्ली-NCR में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रदूषण की समस्या पर अहम टिप्पणी की है। दीपावली से पहले ही हवा में बढ़ते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *