अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान: सपा सरकार बनी तो राशन में मिलेगा सरसों का तेल:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राशन वितरण में सरसों का तेल भी शामिल किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ महीनों बाद समाजवादी पार्टी अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर लोगों को राशन में सरसों का तेल देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी शोषित, वंचित और गरीब व्यक्ति को भाजपाइयों से कथित तौर पर बेंत खाने और बेइज्जती सहने की नौबत नहीं आएगी।

उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा के उत्पीड़न से पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफाया कर देंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपाइयों ने तथाकथित ‘नारी वंदन’ का जो हिंसक नजारा पेश किया है, वह वंदनीय नहीं, बल्कि निंदनीय है।

उन्होंने महिला आयोग से इस मामले का संज्ञान लेने और संबंधित भाजपा नेता व आयोजकों के खिलाफ वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

News by: Utkarsh Tiwari (Journalist)

  • Related Posts

    यूपी की महिलाओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान जल्द? बोले- लेकर आ रहे हैं एक अच्छा पैकेज:
    • November 9, 2026

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल मैदान में उतरकर…

    Continue reading
    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *