बृजमनगंज में दीपावली पर दिखा सम्मान और सौहार्द का अनूठा संगम, नगर अध्यक्ष ने पत्रकारों को किया सम्मानित:

बृजमनगंज, महराजगंज। दीपावली के पावन एवं शुभ अवसर पर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने क्षेत्र के पत्रकारों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकार साथियों का सम्मानपूर्वक अभिवादन करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बृजमनगंज के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। वे अपनी कलम और लेखनी के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों, समस्याओं और सच्चाई को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि, नगर या क्षेत्र में कोई कमी अथवा समस्या दिखाई देती है, तो पत्रकारिता के धर्म का पालन करते हुए उसे बेझिझक उजागर करें।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समस्या या कमी को सामने लाने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का पक्ष और उनकी राय (Opinion) भी अवश्य लें, ताकि पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष, संतुलित एवं सही जानकारी पहुंच सके। कार्यक्रम के समापन पर नगर अध्यक्ष ने सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनय पाठक, उमाशंकर उपाध्याय, कुलदीप मोदनवाल, रामकृष्ण जायसवाल, प्रमोद, गौरव जायसवाल, जयसिंह, राकेश यादव, शिव श्रीवास्तव, इनमुल्लाह, सौरभ जायसवाल, राकेश अग्रहरी, नितिन कुमार, वेदपुरी, जगदंबा जायसवाल, गौरव जायसवाल, मोनू दुबे, आरके त्रिपाठी, अनिल पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

News by: Rk Tripathi (Journalist)

  • Related Posts

    धनतेरस की रौनक से गुलजार हुआ बृजमनगंज, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़:
    • November 6, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। धनतेरस के पावन पर्व पर बृजमनगंज नगर में उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला। दीपावली से पहले मनाए जाने वाले इस विशेष पर्व पर सुबह से…

    Continue reading
    अयोध्या दीपोत्सव-2026 की तैयारियां तेज, 56 घाटों पर सजेंगे 30 लाख दीप:
    • November 5, 2026

    अयोध्या दीपोत्सव-2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी अयोध्या में आयोजित होने वाले दसवें दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार नया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *