छठ महापर्व 2026-बृजमनगंज के घाटों पर विशेष तैयारियां, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर:

महराजगंज, बृजमनगंज: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, नगर पंचायत के घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं महराजगंज। बृजमनगंज में छठ महापर्व (2026) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ घाटों को सजाया-संवारा जा रहा है। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ठाकुर द्वारा पोखरा घाट नगर पंचायत बृजमनगंज के प्रमुख छठ घाटों में से एक है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ महापर्व पर पहुंचते हैं।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं कराई जाती रही हैं। इस बार भी छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियों को व्यवस्थित रूप दिया जा रहा है।

News by: Rk Tripathi (Journalist)

  • Related Posts

    बृजमनगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दोनों घाटों का किया निरीक्षण:
    • November 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीते एक सप्ताह से नगर पंचायत स्थित ठाकुर द्वारा…

    Continue reading
    बृजमनगंज में दीपावली पर दिखा सम्मान और सौहार्द का अनूठा संगम, नगर अध्यक्ष ने पत्रकारों को किया सम्मानित:
    • November 7, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। दीपावली के पावन एवं शुभ अवसर पर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने क्षेत्र के पत्रकारों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई, अंगवस्त्र एवं उपहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *