लंबे समय तक कांग्रेस की कमान संभालने वाली सोनिया गांधी अब 79 वर्ष की हो चुकी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ मंगलवार को लॉन्च होने के बाद से ही सुर्खियों में है। सोनिया गांधी की इस किताब ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। हालांकि, वह इसे राजनीतिक घटनाक्रमों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी किताब बता रही हैं।
इसी आत्मकथा में सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसे याद करते हुए वह कभी भावुक होकर रो पड़ी थीं। यह घटना उस दौर की है, जब संजय गांधी जीवित थे और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। सोनिया गांधी ने किताब में बताया है कि एक अनजान शख्स ने उनसे भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि संजय गांधी नहीं, बल्कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
उस समय यह बात सोनिया गांधी को इतनी असहज और भावुक कर गई कि वह रो पड़ी थीं। उस दौर के राजनीतिक हालात को देखते हुए शायद ही किसी ने इस भविष्यवाणी पर भरोसा किया होगा, लेकिन वक्त के साथ घटनाक्रम ने ऐसा मोड़ लिया कि उस अनजान शख्स की कही बात आखिरकार सच साबित हुई।













































