सत्ता में आए तो अयोध्या की बदल देंगे तस्वीर, अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा:

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए अयोध्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या आने वाले आस्थावान श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, जिसका सीधा असर स्थानीय दुकानदारों, कारोबारियों और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो अयोध्या के मान-सम्मान को फिर से बहाल किया जाएगा। साथ ही अयोध्या को ‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’ बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। राम मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल सपा प्रमुख ने राम मंदिर से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों और अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसका असर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर पड़ा है। उन्होंने मंदिर प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पूरी पारदर्शिता लाने का भी वादा किया, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास दोबारा मजबूत हो सके।

अयोध्या को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने का वादा:

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या में कथित गिरावट से स्थानीय व्यापारियों को हो रहे नुकसान को दूर करने के साथ ही अयोध्या की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और मंदिर की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने का संकल्प जताया।

उन्होंने X पर लिखा, अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए हम वचनबद्ध हैं। राम-मंदिर की चोरी से आहत होकर जिस प्रकार अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर यहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, हम उसे सुधारेंगे भी और संवारेंगे भी। अयोध्या के मंदिर को पारदर्शी व्यवस्था देकर विश्वास की भी पुनर्स्थापना करेंगे।

वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर हम अयोध्या को ‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’ बनाएंगे।

महिलाओं और बच्चों के सम्मान का भी किया जिक्र:

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में महिलाओं और बच्चों के सम्मान तथा राशन व्यवस्था को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर ऐसी अयोध्या का निर्माण किया जाएगा, जहां किसी गरीब महिला या बच्चे के साथ अपमानजनक और उत्पीड़नकारी व्यवहार न हो। उन्होंने आगे लिखा, हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहां कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी गरीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज्जत और उत्पीड़ित नहीं करेगा।

हम सरकार में आकर राशन में ‘तेल-घी’ भी देकर शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। अखिलेश यादव के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या के विकास, धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और राशन व्यवस्था को लेकर सपा की चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

News by: Prafulla Shukla (Journalist)

  • Related Posts

    ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- अपने लोगों को संभाल नहीं पा रहे, सत्ता के सपने देखना छोड़िए:
    • November 7, 2026

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

    Continue reading
    महंगाई से जनता परेशान, दिवाली से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने खरीदीं 4 Fortuner Legender! करीब 2 करोड़ की गाड़ियों की चर्चा:
    • November 6, 2026

    बलरामपुर: एक तरफ आम आदमी महंगाई के बीच अपने घर का बजट संभालने में परेशान है, तो दूसरी तरफ बलरामपुर की आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *