महराजगंज, बृजमनगंज। बृजमनगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चारों ओर मां के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

अघोरी वेशधारियो का तांडव नृत्य
शोभायात्रा का विशेष आकर्षण अघोरी वेशधारी साधकों का अद्भुत तांडव नृत्य रहा। पूरे शरीर पर भस्म (भभूत) धारण किए, काले वस्त्रों एवं खोपड़ी की माला से सुसज्जित अघोरियों ने अपने पारंपरिक वेश में तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी अनूठी प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया और सभी के लिए यह एक अद्भुत एवं अविस्मरणीय दृश्य बन गया।

इस भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा का आयोजन मां भद्रकाली सेवा संगठन द्वारा किया गया। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण इस आयोजन ने पूरे बृजमनगंज क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
News by: Rk Tripathi (Journalist)













































