नहर में कूदी किशोरी का मिला शव

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र की नारायणी शाखा नहर में कूदी किशोरी का शव बरामद कर लिया गया है, शव घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर नारायणपुर के पास मिला, मृतका की पहचान सिंदुरिया क्षेत्र की रहने वाली पूजा के रूप में हुई है।

नदी में किशोरी ने लगाई छलांग :-
3 जून को रात करीब 9 बजे सिंदुरिया चौराहे के पास नहर पुल से एक किशोरी को छलांग लगाते देखा गया, राहगीरों ने तुरंत सिंदुरिया पुलिस को सूचना दी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, गोताखोरों की मदद से तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया

36 घंटे चला रेस्क्यू :-
बुधवार को पूरे दिन एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मोटरबोट से तलाश अभियान चलाया, नहर में पानी का तेज बहाव खोजबीन में बाधा बन रहा था, लगातार 36 घंटे की मेहनत के बाद बुधवार की सुबह किशोरी का शव बरामद किया गया, थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    वोटर लिस्ट की जांच में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर पर ECI ने नहीं दी जानकारी, जानिए वजह:
    • October 25, 2026

    चुनाव आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में गलतियां पहचानने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से इनकार कर दिया…

    Continue reading
    फारूक अब्दुल्ला का दिल्ली पर निशाना, पाकिस्तान का जिक्र कर 370 की वापसी का दावा:
    • October 24, 2026

    Article 370: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में आयोजित एक रैली के दौरान केंद्र सरकार और अनुच्छेद-370 को लेकर बयान दिया। उन्होंने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *