सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

सहारनपुर में सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पायलट ने यमुना नदी किनारे जोधेबांस गांव के बाहर मैदान में लैंडिंग कराई, इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग रुक गए, सेना और पुलिस के जवानों ने इलाके को घेर लिया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं, सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट से मदद के लिए दूसरा हेलिकॉप्टर आया, टेक्नीशियन तकनीकी खामी तलाश रहे हैं, विंग के पार्ट्स को खोला गया है, आसपास के गांवों से लोग हेलिकॉप्टर देखने पहुंचे हैं।

अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर भारतीय सेना का एक लड़ाकू विमान है, जिसे विशेष ऑपरेशनों और दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

SP देहात सागर जैन ने बताया :-
अपाचे हेलिकॉप्टर सरसावा एयरफोर्स से नियमित अभ्यास उड़ान पर था, हवा में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, हेलिकॉप्टर में कोई विस्फोट या अन्य दुर्घटना नहीं हुई है, यह एक कंट्रोल्ड व सेफ लैंडिंग रही।

एयरफोर्स की तकनीकी टीम जांच करने पहुंची :-
एयरफोर्स की तकनीकी टीम हेलिकॉप्टर की गहन जांच में जुट गई है, ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों की भीड़ भी लैंडिंग स्थल के आसपास जुट गई, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से दूर हटाया।

ग्रामीण बोला- हमें एक बड़ा हेलिकाप्टर दिखा :-

प्रत्यक्ष दर्शी सुमित कुमार ने बताया- हम घर से बाजार जा रहे थे, तभी दूर से उड़कर आता हुआ देखा, जो धीरे-धीरे खेतों की तरफ आ गया, हम लोग दौड़कर इस तरफ आए, एक बड़ा हेलिकाप्टर आता दिखा, उसमें से दो लोग निकले, कुछ देर में सेना के लोग आ गए, फिर हम लोगों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

हम जहाज की आवाज सुनकर आए:-
प्रत्यक्षदर्शी अमन कुमार ने बताया- मैं गाड़ी से घर आ रहा था, मैंने आसमान में कुछ आते हुए देखा, इसके बाद गाड़ी उसी तरफ दौड़ा दी, यहां पहुंचे तो खेत में जहाज था,लोग उसे देखने के लिए आ रहे थ, हम लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या करना है…? कुछ देर में अंदर से दो पायलट निकले।

  • Related Posts

    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    • May 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता…

    Continue reading
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    • May 12, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | स्थानीय लोगों में उस समय आक्रोश फैल गया जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय न्यू पीएचसी फुलमनहा लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा मिला। अस्पताल में प्रभारी राजकीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL 2026 में बना 19 साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, सभी 10 टीमों के बल्लेबाजों ने जड़े शतक:
    NEET पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग:
    भाई के निधन के बीच राजनीति! थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा:
    रुपया टूटा रिकॉर्ड स्तर पर, पहली बार डॉलर के मुकाबले 96 के पार:
    UAE दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा कूटनीतिक मिशन, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में हुए अहम समझौते: